प्रियंका गांधी से मिले पू्र्व CM चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात में पूर्व सीएम चन्नी ने प्रियंका गांधी को हिमाचल परदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत की बधाई दी. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने ट्विटर पर दी.
पंजाब के पू्र्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर लिखा, ” हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रियंका गांधी को बधाई दी.” हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने कई रैलियां की थीं और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे थे. हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताया और प्रदेश में कांग्रेस ने वापसी करते हुए सरकार बनाई.