भारतीय छात्र सांसद सभा में पहुंचे शिक्षा मंत्री Harjot Bains

Spread the News

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस इन दिनों पंजाब के सरकारी स्कूलों के दौरे पर हैं। वह सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी कोशिश में वह पंजाब के अलग-अलग स्कूलों में जाकर तमाम समस्याओं में बारे में जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। इसी बीच वह भारतीय छात्र सांसद सभा में पहुंचे। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बहुत बेहतर हो गए हैं।

साथ ही उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली ही एक ऐसी जगह है जहां माता-पिता दिल और गर्व के साथ अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते हैं। देश के बाकी हिस्सों में आर्थिक या अन्य मजबूरियां हैं, जो माता-पिता को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने के लिए मजबूर करती हैं। जल्द ही पंजाब इस सूची में शामिल हो जाएगा।”