राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का सांतवां दिन समाप्त

आज कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का आठवां दिन है लेकिन आज पदयात्रियों को अवकाश दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा को 7 दिन बीत चुके हैं लेकिन आज छुट्टी के बाद शुक्रवार को दोबारा यात्रा शुरु की जाएगी। कांग्रेस ने कहा है कि महंगाई पर मोदी सरकार की चुप्पी को तोड़ने के लिए आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों को गुरुवार को विश्राम दिया गया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया, “आज #BharatJodoYatra के लिए आराम का दिन है फिर भी भारत यात्री व्यस्त हैं। सभी ने सुबह 9 बजे से नौ समूहों में इकट्ठा होकर पिछले सप्ताह के अनुभवों पर चर्चा की। फिर अगले 7 दिनों की योजना बनाने के लिए रात में मिलेंगे। @RahulGandhi भी आज कोल्लम में ब्रेक ले रहे हैं। और यात्रा को लेकर विचार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की 150-दिवसीय पदयात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है, जो 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। रोजाना दिन के पहले पहर में सुबह 7 बजे यात्रा शुरू होती है, जो सुबह 10 बजे तक चलती है। इसके बाद करीब पांच घंटे के ब्रेक के बाद दोबारा से यात्रा शुरू की जाती है, जो 7 बजे तक चलती है। इस तरह दोनों पहर मिलाकर 22 से 26 कि.मी. की यात्रा पूरी की जाती है। इसके अलावा 2 अक्टूबर ‘गांधी जयंती’ के दिन भी यात्रा नहीं की जाएगी, लेकिन उस दिन महात्मा गांधी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।